किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

किऊल से सुबह और मालदा से शाम में प्रस्थान

किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन 13 अप्रैल से, साहिबगंज-बरहरवा रेल यात्रियों को मिलेगी राहत
किऊल-मालदा स्पेशल मेमू ट्रेन का संचालन शुरू

किऊल जंक्शन से मालदा टाउन के बीच 13 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्पेशल मेमू ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन भागलपुर, साहिबगंज और बरहरवा सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

साहिबगंज: किऊल जंक्शन से मालदा टाउन के बीच स्पेशल मेमू ट्रेन का संचालन 13 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 03204 डाउन में किऊल जंक्शन से सुबह 06:10 बजे प्रस्थान कर अभयपुर, जमालपुर जंक्शन, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा जंक्शन और न्यू फरक्का जंक्शन होते हुए 15:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

Jharkhand Govt Ad
वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03203 अप में मालदा टाउन से 16:00 बजे प्रस्थान कर उसी मार्ग से होते हुए अगले दिन 01:00 बजे किऊल जंक्शन पहुंचेगी।

इस ट्रेन के रूट में पड़ने वाले प्रमुख स्टेशनों में अभयपुर, जमालपुर जंक्शन, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा जंक्शन और न्यू फरक्का जंक्शन शामिल हैं। ट्रेन में मेमू रैक का उपयोग किया जाएगा और यह पूरी तरह इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय

रेलवे के वरीय अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन का रखरखाव जाज/गया शेड में किया जाएगा तथा इसका संचालन दानापुर डिवीजन द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Sahibganj News: स्वतंत्रता दिवस 2026: उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से भागलपुर, साहिबगंज और बरहरवा क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही थी। यह ट्रेन यात्रियों को समय और सुविधा प्रदान करेगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक आसान और आरामदायक होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग