Dumka News: शहीदों के सम्मान पर सियासत! मार्केट नाम बदलने का विरोध तेज

शहीदों के सम्मान से जुड़ा है मार्केट का नाम: मांगकर्ता

Dumka News: शहीदों के सम्मान पर सियासत! मार्केट नाम बदलने का विरोध तेज
वेंडर मार्केट नाम बदलने के विरोध में आवेदन

दुमका में फूलो-झानो वेंडर मार्केट का नाम बदलने की खबरों के बीच इसे यथावत रखने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष को आवेदन सौंपा गया है। आवेदनकर्ताओं ने कहा कि यह मार्केट संताल हुल की वीरांगनाओं फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू के सम्मान में बना है, इसलिए इसका नाम बदलना उचित नहीं है।

दुमका: दुमका नगर परिषद क्षेत्र स्थित फूलो-झानो वेंडर मार्केट का नाम बदलने की खबरों के बीच इसे यथावत रखने की मांग उठी है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया को संबोधित एक आवेदन सौंपा गया है।

आवेदन में कहा गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि बस स्टैंड के पास स्थित फूलो-झानो वेंडर मार्केट का नाम बदलकर “दिसोम गुरुजी शिबू सोरेन वेंडर मार्केट” किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।

आवेदनकर्ताओं ने कहा कि यह मार्केट संताल हुल की वीरांगनाओं फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू के सम्मान में बनाया गया है, इसलिए इसका नाम बदलना शहीदों के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वर्गीय शिबू सोरेन का सभी सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने स्वयं भी संताल हुल के वीर शहीदों से प्रेरणा ली थी और उन्हें अपना मार्गदर्शक माना था।

आवेदन में आग्रह किया गया है कि फूलो-झानो वेंडर मार्केट का नाम नहीं बदला जाए। साथ ही सुझाव दिया गया है कि नाम में “मुर्मू” शब्द जोड़ा जा सकता है।

Read More.. आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 
Pakur News: संघर्ष से सफलता तक: सुहागिनी दीदी की प्रेरक कहानी 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें