Koderma News: ग्रिजली कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने किया ग्रामीण डिजिटल शिक्षा सर्वेक्षण
ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ग्रिजली कॉलेज का अभियान
कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रकोष्ठ और NSS इकाई के तत्वावधान में गुमो गांव में एक विशेष शैक्षणिक सर्वेक्षण संपन्न किया। "ग्रामीण समुदाय में डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूकता" विषय पर आधारित इस सर्वे के माध्यम से प्रशिक्षुओं ने गांव में डिजिटल शिक्षा के स्तर, आवश्यकता और उपयोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े एकत्र किए। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया कि ग्रामीण समुदाय को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना उनके सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए अनिवार्य है।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में झुमरी तिलैया के गुमो गांव में शैक्षणिक सर्वेक्षण कार्य "विषय - ग्रामीण समुदाय में डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूकता पर एक क्षेत्रीय सर्वेक्षण" कोडरमा प्रखंड अंतर्गत गुमो ग्राम में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। प्रशिक्षुओं ने ग़ुमो ग्राम में डिजिटल शिक्षा पर शैक्षणिक सर्वेक्षण कर उक्त ग्राम में डिजिटल शिक्षा का स्तर, जागरूकता एवं वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आवश्यकता, उपयोगिता सहित डिजिटल शिक्षा के प्रति उत्सुकता से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने कहा कि आज का युग डिजिटल युग है। सभी कार्य डिजिटलीकरण से सम्पन्न हो रहे है। शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलीकरण का निरंतर विकास हो रहा है। ग्रामीण समुदाय को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना न केवल उनके ज्ञान का विस्तार है, बल्कि आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सर्वेक्षण द्वारा प्रशिक्षुओं में शोध के प्रति जागरूकता एवं उत्सुकता बढ़ेगी।

उक्त सर्वेक्षण में महाविद्यालय के बी॰ एड॰ सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु उर्मिला कुमारी, मुनिता शर्मा, मुनिता कुमारी, किरण कुमारी, प्रतिभा कुमारी, निकिता कुमारी, समीना प्रवीण, प्रिया सिंह, साक्षी कुमारी, रितिका कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुलेखा कुमारी, बबीता कुमारी, अंजली कुमारी, खुशबू रानी, सोनिया कुमारी, सुधा कुमारी, पूनम कुमारी, हेमलता कुमारी, श्रद्धा सुमन, लवजीत कुमार विश्वकर्मा, कुंदन कुमार, पवन कुमार, निर्भय कुमार, पवन कुमार पंडित, लोकेश कुमार, सुमित कुमार मोदी, दीपक कुमार, मनोरंजन कुमार पाण्डेय एवं अन्य सहित सभी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
