Koderma News: रोजगार सृजन के लिए इंडस्ट्रियल मशीन मेला, युवाओं को बड़ा मौका
कई आधुनिक मशीनों का किया गया प्रदर्शन
कोडरमा में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय इंडस्ट्रियल स्विंग मशीन मेला आयोजित किया गया। कोडरमा के होटल कृष्णा इंटरनेशनल परिसर में आयोजित इस मेले में विभिन्न प्रकार की सिलाई और इंडस्ट्रियल मशीनों का प्रदर्शन किया गया।
कोडरमा: कोडरमा जिले में हुनरमंदों के लिए रोजगार सृजन को बढावा देने की गरज से होटल कृष्णा इंटरनेशनल के परिसर में चटर्जी एलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड स्विंग मशीन की देखरेख में और ननबैंग मशीन के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया गया।

उन्होनें बताया की इंडस्ट्रियल स्विंग मशीन के आलोक में सभी तरह के मशीन यथा इंटर लौक मशीन गेजिंग कटर वाटेक मशीन काज बटन मशीन पिको मशीन मेले में उप्लब्ध है। उन्होनें बताया की जो कामगार सूरत अहमदाबाद बेंगलूर सहित अन्य शहरों से किसी कारणवश लौट कर आ गये हैं। उन्हें रोजगार फिर से यहीं शुरु करने का अवसर प्रदान करने और उनकी कुशल कारीगरी को बढावा देने स्थापित करने के मकसद से यह मेला आयोजित किया गया है।
उन्होनें बताया की इसके लिए उन्हें मेले में हीं फ़ाइनेंस के ऑप्शन की सुविधा देने की व्यवस्था की गयी है। मेले में पहुंचने वालों के लिए निबंधन की व्यवस्था है। उन्होनें बताया की इलाके के कारीगरों कामगारों को रोजगारी बनाने की यह कवायद है। आयोजन को लेकर किशोर चटर्जी राजीव रंजन किंगशू प्रसाद सुमित चटर्जी प्रोमित चटर्जी नेहा कुमारी समेत अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होनें उम्मीद जताई है की जिले के लोग रोजगार के नजरिये से मेले से लाभ से सकेंगे।
