Koderma News: सांसद ने दंड वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन 

प्रखंड की 38 कमेटियों को वितरित किए गए पारंपरिक दंड

Koderma News: सांसद ने दंड वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन 
(फोटो)

कोडरमा के चंदवारा ब्लॉक मैदान में रविवार को भव्य दंड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष जायसवाल और विधायक मनोज कुमार यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड की 38 अखाड़ा समितियों को पारंपरिक दंड (लाठी) वितरित किए गए। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि शस्त्र प्रदर्शन हमारी वीरता और आत्मरक्षा की कला का प्रतीक है, जिसे हिंसा के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए अपनाना चाहिए। विधायक मनोज यादव ने भी देवी-देवताओं के अस्त्रों का उदाहरण देते हुए अपनी संस्कृति से जुड़ने और सामर्थ्यवान बनने का संदेश दिया।

कोडरमा: चंदवारा ब्लॉक मैदान में रविवार को दंड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रखंड क्षेत्र के 38 अखाड़ा कमिटीयो के बीच दंड का वितरण किया गया। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि रामनवमी में शस्त्र प्रदर्शन अखाड़ों की वीरता, सांस्कृतिक विरासत और आत्मरक्षा की कला को प्रदर्शित करता है। जिसे कई स्थानों पर एक गौरवशाली परंपरा माना जाता है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है जो रामभक्तों में उत्साह भरता है। 

साथ ही कहा कि शस्त्र रखें, हिंसा के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्मरक्षा के लिए। सुरक्षा के मामले में हम किसी पर निर्भर न हों, हम अपनी सुरक्षा स्वयं कर लें इतना सामर्थ्य संपन्न हमको होना ही चाहिए। विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं के हाथ में शस्त्र इसलिए होते हैं ताकि आपको आत्मरक्षा करना याद रहे। आप जीवित हैं तो धर्म जीवित रहेगा। अपनी सभ्यता-संस्कृति से जुड़ने और अपने देवी-देवताओं के हाथों में दिखाई देने वाले अस्त्र-शस्त्रों के संदेश को समझने और उस पर अमल करने की जरूरत है। खुद को खुद ही सुरक्षित रख सकते हैं। 

मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, मंडल सांसद प्रतिनिधि सुखदेव साव, मंडल उपाध्यक्ष आनंद मोदी, धनंजय सिंह, राजू यादव, सुदीप यादव, विजय मोदी, बिनोद मोदी, विजय यादव, रमण यादव, एंटोनी सिंह, कमलेश यादव, उमेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन