Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में स्कूल मैनेजिंग कमेटी की बैठक संपन्न
दसवीं के छात्रों के लिए आयोजित होगी करियर काउंसलिंग: प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा
सेक्रेड हार्ट स्कूल में 19 मार्च को मैनेजिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 1 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत और 10वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य प्रमोद कुमार शर्मा ने छात्रों के तकनीकी विकास पर जोर दिया। बैठक में नई शुल्क समिति के गठन के साथ-साथ एसएमसी में नए अभिभावक सदस्यों को भी शामिल किया गया।
कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल मैनेजिंग कमेटी की बैठक 19 मार्च को विद्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष मौसमी विश्वास और संचालन प्राचार्य सह सचिव प्रमोद कुमार शर्मा ने किया। बैठक में शिक्षण शुल्क में वृद्धि करने, स्कूल से पास आउट छात्रों के अभिभावक के स्थान पर एसएमसी कमेटी में नव चयनित अभिभावकों को शामिल करने, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से करने, दसवीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग का आयोजन करने सहित अन्य बातों पर चर्चा हुई। इसके पूर्व 16 और 17 मार्च को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई थी, जिसमें शुल्क समिति का गठन करने पर चर्चा की गई थी।

यहां के छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने की बात उन्होंने कही। उन्होंने दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित करने की बात कही। एसएमसी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष मौसमी विश्वास, उपाध्यक्ष आरिफ अंसारी, सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्राचार्य सह सचिव प्रमोद कुमार शर्मा, राजकुमार बोहरा, जय नारायण यादव, फखरुद्दीन अली, प्रियांशु सिंह, ज्योति सेठ, रानी कुमारी, रवि रंजन सिंह, सुदामा कुमारी, शिक्षक प्रतिनिधियों में उप प्राचार्य प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, मनोज पांडेय, छात्र प्रतिनिधियों में राजवीर मोदी और खुशी सिंह मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने किया।
