Koderma News: चंदवारा थाना परिसर में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
नशामुक्त और भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: अंचलाधिकारी अशोक भारती
कोडरमा के चंदवारा थाना परिसर में आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी अशोक भारती और थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने लोगों से नशामुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भड़काऊ गाने बजाने या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
कोडरमा: चंदवारा थाना परिसर में रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी अशोक भारती और संचालन थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी लोगो ने भाग लिया। इस दौरान आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अंचलाधिकारी अशोक भारती ने कहा कि पर्व-त्योहारों को परंपरागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। लोगों से नशामुक्त वातावरण में त्योहार मनाने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करने की अपील की।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सुखदेव साव, पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर दास, मुखिया मुंशी यादव, संतोष कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, राजदेव पासवान, अज्जू सिंह, प्रमोद वर्णवाल, बिनोद वर्णवाल, चंद्रभूषण साव, सिकंदर पंडित समेत कई लोग मौजूद रहे।
