Koderma News : नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने ली शपथ
उपायुक्त ऋतुराज ने दी शुभकामनाएं, शहर के विकास के लिए प्रतिबद्धता पर जोर
By: Kumar Ramesham
On
झुमरीतिलैया नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर और सभी वार्ड पार्षदों ने कोडरमा प्रखंड सभागार में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
कोडरमा : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत नगर परिषद झुमरीतिलैया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बुधवार को कोडरमा प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को भी उनके दायित्वों के प्रति अवगत कराया गया।

मनोहर राम बने नगर परिषद के उपाध्यक्ष
झुमरीतिलैया नगर परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में मनोहर राम निर्वाचित हुए हैं। बुधवार को वे निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। उनके निर्विरोध उपाध्यक्ष बनने पर अध्यक्ष रमेश हर्षधर और सभी वार्ड पार्षदों ने बधाई दी।
Edited By: Anshika Ambasta
Tags: शपथ ग्रहण समारोह oath taking ceremony Jhumri Tilaiya News Jharkhand Municipal Election झुमरीतिलैया नगर परिषद Jhumri Tilaiya Municipal Council रमेश हर्षधर अध्यक्ष Ramesh Harshdhar Chairman मनोहर राम उपाध्यक्ष Manohar Ram Vice Chairman कोडरमा नगर परिषद चुनाव 2026 Koderma Municipal Election 2026 झारखंड नगरपालिका चुनाव झुमरीतिलैया समाचार
