Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
आमजनों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार देना ही मुख्य उद्देश्य
By: Anjali Sinha
On
पाकुड़: भवानीपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उपायुक्त मनीष कुमार और केंद्रीय टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों को समय पर और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता बनाए रखने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। केंद्रीय टीम ने भी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विभिन्न सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
Edited By: Anjali Sinha
