Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग

व्रतियों के घरों में दिनभर नहीं जले चूल्हे, ठंडा भोजन करने की परंपरा

Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग

कोडरमा के अड्डी बंगला रोड और देवी मंडप रोड स्थित शीतला मंदिरों में मां शीतला की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शीतल प्रसाद का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की और दिनभर ठंडा भोजन ग्रहण किया।

कोडरमा : शहर के अड्डी बंगला रोड एवं देवी मंडप रोड स्थित शीतला मंदिर में रोग विनाश की माता शीतला की पूजा-अर्चना और भोग चढ़ाने के लिए बुधवार  को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने शीतला मां को शीतल प्रसाद का भोग लगाया और पूजा-अर्चना कर मिन्नतें मांगी।

अन्य देवी-देवताओं की पूजा विधान से अलग हटकर शीतल मीठा चावल, बाजरे की रोटी, दाल की पुड़ी, दही की राबड़ी व दही के व्यंजन व जल पड़ीं शीतला मां की मूर्ति को अर्पित किया। पूजा-अर्चना के पश्चात व्रतियों ने ठंढा भोजन ग्रहण किया। व्रतियों के यहां बुधवार को दिनभर चूल्हे नहीं जले। बताया जाता है कि शीतला मां की पूजा का संबंध अध्यात्म के साथ-साथ चिकित्सा विज्ञान से है।

चैत्र माह में ऋतु परिवर्तन के समय कई तरह के संक्रामक रोगों का प्रकोप होता है। पूजा के माध्यम से शीतल भोजन कर शरीर की गर्मी शान्त करने का विधान बनाया गया है। मंदिर के पुजारी रवि दाहिमा ने बताया कि बुधवार सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु भक्त पूजा-अर्चना में शामिल हुए। वहीं कई श्रद्धालु भक्त 13 मार्च  को भी शीतला अष्टमी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसको लेकर गुरूवार को खाना बनाया जायेगा जिसे शुक्रवार की सुबह से शाम तक ग्रहण करेंगे। इधर ईशर-गौरा, काना और मालन की पूजा-अर्चना के साथ ही गणगौर की बड़ी पूजा बुधवार से शुरू हुई।

मारवाड़ी समाज के इन आराध्य देवी-देवताओं की मूर्तियों को अब लगातार आठ दिनों तक 11 कुओं का पानी अर्पित किया जाएगा। वहीं समाज के कई लोगों के घरों पर गौर विंदौरा निकाले जाने की तैयारी शुरू हो गई है। मालूम हो कि गौर विंदौरा में परिवार के हर सदस्य और गणगौर पूजनेवाली नवविवाहिता गणगौर की पूजा में शामिल होती हैं और पूरे परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

यह भी पढ़ें वक्त का हर शै गुलाम… नीतीश की विदाई की बस इत्ती-सी कहानी है

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग