Koderma News : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैंकों के साथ बैठक

पक्षकारों को नोटिस देकर जागरूक करने का निर्देश

Koderma News : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैंकों के साथ बैठक

कोडरमा में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक पहल करने पर जोर दिया गया।

कोडरमा : झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची  के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने की ।

प्रधान जिला जज ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहाँ एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है । उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरुक करने की भी अपील की ।

साथ ही साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से पक्षकारों को नोटिस करें ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके । प्रधान जिला जज ने सभी बैंको के अधिकारियो को ऋण धारको की सूची उपलब्ध कराने की अपील की ताकि न्यायालय द्वारा भी अपने स्तर से उन्हें अपने मामले के निष्पादन के लिए सूचित किया जा सके ।

मौंके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, एल0डी0एम् विमल कुमार झा, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया के अनुज अंशुमन एवं अमित कुमार अग्रवाल, झारखण्ड ग्रामीण बैंक के निहिर चंद्रा,  स्टेट बैंक कोडरमा के मुख्य शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, बासोडीह के शाखा प्रबंधक सुमन कुमारी सिंह, स्टेट बैंक चंदवारा के विपिन कुमार वर्मा, स्टेट बैंक डोमचांच के आशुतोष कुमार शर्मा, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के मनीष कुमार पाण्डेय।

यह भी पढ़ें कोडरमा में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सतरंगी होली, महिलाओं ने जमकर किया उत्सव

इंडियन ओवरसीज बैंक के राजेश कुमार गुप्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एकता कुमारी, इंडियन बैंक के धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, पंजाब नेशनल बैंक के अमित राज, यूको बैंक के प्रकाश महतो, बैंक ऑफ़ इंडिया चंदवारा के नीरज कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया पथलडीहा कुमार राहुल, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अमित कुमार अग्रवाल, एवं अन्य बैंक के अधिकारी उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें Koderma News : रोटरी क्लब का भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न

Edited By: Susmita Rani

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव