Koderma News : रोटरी क्लब का भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न

नगर निकाय चुनाव के कारण 24 फरवरी को हुआ झंडोतोलन कार्यक्रम

Koderma News :  रोटरी क्लब का भव्य स्थापना दिवस समारोह संपन्न

रोटरी इंटरनेशनल के 121 वर्ष और रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के 67 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रोटरी आई हॉस्पिटल परिसर में झंडोतोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ और रोटेरियन सुरेश जैन को रोटरी क्लब में 50 वर्षों की सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

कोडरमा : रोटरी इंटरनेशनल के 121 वर्ष और रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के 67 वर्ष पूरे होने पर झंडोत्तोलन रोटरी आई हॉस्पिटल परिसर में किया गया। यह कार्य 23  फरवरी  के जगह 24 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के कारण किया गया। इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा, सचिव रोटेरियन संदीप सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश कुमार जैन, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन नवीन आर्य, डॉ संगीता प्रसाद, रोटेरियन विपुल बगरिया, विकास जैन अन्य लोग उपस्थित थे। पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उसके पूर्व सभी रोटेरियन के द्वारा केक काटकर स्थापना दिवस की बधाई दी गई।

अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा के स्वागत भाषण के बाद रोटेरियन  अजय अग्रवाल रोटेरियन सुरेश जैन रोटेरियन अमित कुमार ने  सभा में उपस्थित  लोगों के बीच रोटरी के कार्यों और उपलब्धि के बारे में बताया। आज ही के दिन रोटेरियन सुरेश जैन ने रोटरी क्लब कोडरमा में सेवा के 50 वर्ष पूरे किए। अध्यक्ष उन्हें शाल, बुके एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। रोटेरियन सुरेश जैन ने अपने 50 वर्षों के सफर को याद किया।

उसके बाद कभी सम्मेलन के प्रस्तुत करता उमा राज फाऊंडेशन के रवि कुमार गुप्ता और उनके साथ आए वाराणसी के प्रशांत बजरंगी, रांची के रंजन कुमार बरनवाल, नवादा बिहार की अनमोल कुमारी, गया जी बिहार के कुमार आर्यन इन सभी का मंच पर स्वागत किया गया। सभी  कवियों ने महफिल में समा बांधा। शहर की उपस्थिति कवित्री काशवी वैभव को भी सम्मानित किया गया। रोटरी भवन में सभी रोटेरियन सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम परियोजना निदेशक रोटेरियन नवीन आर्या थे।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement