Koderma News: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

आग की लपटें देख पड़ोसियों में भी समाया डर

Koderma News: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
(फोटो)

तिलैया थाना क्षेत्र के करमा स्थित एक फर्नीचर गोदाम में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में जफीर अंसारी का 50 लाख रुपये से अधिक का कीमती फर्नीचर, फ्रिज और कूलर जलकर राख हो गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने घटना का कारण मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार को बताया है।

कोडरमा: तिलैया थाना अंतर्गत करमा के अंबाकोला रोड  स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह गोदाम करमा के रहने वाले जफीर अंसारी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे एक शॉर्ट सर्किट होने जैसा कुछ सुनाई पड़ा और तेज रोशनी हुई। लोगों ने उठकर देखा तो पाया कि जफीर अंसारी के गोदाम में आग लग लगी थी। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना जफीर अंसारी को दी। जफीर अंसारी बीती रात एक शादी समारोह में शरीक होने बरही गए हुए थे। 

सूचना मिलते ही वह वहां से करमा पहुंचे। इस बीच स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दे दी थी। जिसके बाद मौके पर दो दमकल वाहन पहुंच गए। हालांकि गोदाम में रखे फर्नीचर में लगी आग के कारण दमकल को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 घंटे में आग पर काबू हो सका। गोदाम के मालिक जफीर अंसारी ने बताया कि उनके गोदाम में लकड़ी के फर्नीचर के अलावा लोहे का अलमीरा, फ्रिज, कूलर सहित कई महंगे फर्नीचर रखे हुए थे, जो जलकर खाक हो गए। 

उन्होंने बताया कि इस अगजनी में उन्हें 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। इधर स्थानीय मुखिया पति ने बताया कि जहां पर जफीर अंसारी का मकान बना है,  उसके ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्टेज का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार इस संबंध में बिजली विभाग को लिखित सूचना दी गई और उस तार को मकान के बगल से शिफ्ट करने को कहा गया। बावजूद इसके बिजली विभाग ने कोई भी पहल नहीं की जिसका खामियाजा आज जफीर अंसारी को भुगतना पड़ा। वहीं कुछ स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि हाई टेंशन तार पहले से ही वहां से गुजरा है, जबकि मकान का निर्माण बाद में किया गया है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें