Koderma News: विधायक डॉ नीरा यादव ने प्रिकास्ट बाउंड्री वाल निर्माण का शिलान्यास किया
45 लाख रुपये की लागत से 'प्रीकास्ट' तकनीक द्वारा किया जाएगा निर्माण
कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मसनोडीह, फुलवरिया, बीघा और धरगांव में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नष्ट किए जाने की समस्या का समाधान मिल गया है। स्थानीय विधायक डॉ. नीरा यादव ने करीब 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 2 किलोमीटर लंबी प्रीकास्ट बाउंड्री वाल का शिलान्यास किया। ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही इस मांग के पूरा होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कोडरमा: जिले के डोमचांच प्रखंड के मौजा मसनोडीह, फुलवरिया, बीघा और धरगांव में करीब 45 लाख रुपये की लागत से 2 किलोमीटर प्रिकास्ट बाउंड्री वाल निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव ने इस निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस काम के शिलान्यास से स्थानीय लोगों में खुशी है। ज्ञात हो कि इन गांवों में लोग जंगली जानवर से परेशान हैं।
फसल को लगातार नष्ट किए जाने के कारण लोगों ने विधायक से इसके लिए समुचित उपाय किए जाने और बाउंड्री वाल का निर्माण कराने की मांग की थी। लगातार प्रयास के बाद बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली और निविदा के बाद अब निर्माण कार्य की शुरुआत होनी है। शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉ नीरा यादव के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।
