Koderma News: लाल मुनि प्रांजल सागरजी का अवतरण दिवस: भक्ति और उल्लास में डूबा जैन समाज

श्री 1008 आदिनाथ भगवान के अभिषेक और शांतिधारा से हुआ कार्यक्रम का मंगलारंभ

Koderma News: लाल मुनि प्रांजल सागरजी का अवतरण दिवस: भक्ति और उल्लास में डूबा जैन समाज
(फोटो)

कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित जैन मंदिर में मुनि श्री 108 प्रांजल सागरजी महाराज का अवतरण दिवस अत्यंत भक्ति भाव से मनाया गया। स्थानीय जैन मोहल्ला में जन्मे मुनि श्री के जन्म उत्सव पर मुनि श्री पुण्यानंदी और मुनि श्री शुभानंदी के सानिध्य में आदिनाथ भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इस अवसर पर संगीत मय पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों और समाज के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ज्ञात हो कि मुनि श्री ने वर्ष 2011 में सम्मेदशिखर जी में दीक्षा ग्रहण की थी और वर्तमान में वे मेरठ (UP) में ससंघ विराजमान हैं। कार्यक्रम की कड़ी में आगामी 28 अप्रैल को गौ-सेवा और 30 अप्रैल को महावीर जयंती महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।

कोडरमा: झुमरीतिलैया में जन्मे जैन संत गुरुदेव श्रमण मुनि श्री प्रांजल सागरजी महाराज का अवतरण दिवस शुक्रवार को जैन मंदिर में मनाया गया। झुमरीतिलैया के जैन मोहल्ला में महावीर प्रसाद- कुसुम देवी जैन के यहां जन्मे जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रांजल सागर जी मुनिराज का जन्म दिवस जैन मंदिर में जैन संत मुनि श्री 108 पुण्यानंदी ओर मुनि श्री 108 शुभा नंदी के सानिध्य में मनाया गया। जिसमें सर्व प्रथम श्री1008 आदिनाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा किया गया। इसके पश्चात मुनि श्री का संगीत मय पूजन सुरेन्द जैन काला, आशा जैन गंगवाल, नीलम जैन सेठी के निदेशन में किया गया। 

समाज के सदस्यों के साथ विद्यासागर जैन पाठशाला के बच्चों ने भी भाग लिया। सभी ने मुनि श्री 108 प्रांजल सागर जी मुनिराज की पूजन भक्ति भाव और नाचते गाते किया। ज्ञात हो कि आज से 15 वर्ष पूर्व आर्यक 105 विभा श्री का सानिध्य पाकर इनमें वैराग्य उत्पन्न हुआ। उसके बाद जैन संत गुरु आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागरजी महाराज के पास शिक्षा प्राप्त कर 10 मार्च 2011 में सम्मेदशिखर जी के पहाड़ पर जैनेश्वरी दीक्षा को ग्रहण किया था। तभी से पूरे भारत मे अपने आचार्य के साथ पैदल विहार कर धर्म प्रभावना कर रहे है इसी कड़ी में आचार्य संघ अभी मेरठ उत्तरप्रदेश में विराजमान है। इस अवसर पर मुनि श्री 108 पुण्यानंद जी महाराज ने कहा कि वह नगरी धन्य है जहां जैन संतो का जन्म होता है। 

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारीगण ने भी गुरु के प्रति उदगार व्यक्त किये। इस अवसर पर समाज के सभी पदाधिकारी गण और अन्य लोग उपस्थित रहे। 30 अप्रैल को स्थानीय जैन समाज द्वारा मुनि श्री के सानिध्य में महावीर भगवान का जन्म कल्याणक महामहोत्सव मनाया जाएगा। इसी कड़ी में कल 28 अप्रैल को जैन महिला समाज के सदस्यों और आचार्य विद्यासागर पाठशाला के बच्चों द्वारा गोशाला में जाकर गाय को चारा, चोकड़, गुड़, रोटी आदि सभी गाय को खिलाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रम में समाज के लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान