Koderma News: गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
मृतक की पहचान 51 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई
कोडरमा के हीरोडीह स्टेशन पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें धनबाद रेल मंडल के सीनियर ट्रेन मैनेजर मनोज कुमार (51 वर्ष) की मौत हो गई। मनोज कुमार अपनी ड्यूटी के लिए कौशन आदेश लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी वे एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। प्लेटफॉर्म की कम ऊंचाई के कारण वे पटरी से होकर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल मनोज कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे मूल रूप से गया के रहने वाले थे और वर्तमान में झुमरीतिलैया में सपरिवार रह रहे थे।
कोडरमा: धनबाद गया रेलखण्ड स्थित हीरोडीह स्टेशन पर सोमवार की देर शाम रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान एक रेलकर्मी की मौत हो गई। मृतक रेल कर्मी की पहचान जलालपुर, गयाजी निवासी 51 वर्षीय मनोज कुमार (पिता ब्रज किशोर पांडेय) के रूप में की गई है। मृतक धनबाद रेल मंडल में बतौर सीनियर ट्रेन मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार मनोज कुमार ड्यूटी हेतु सोमवार को कोडरमा से हीरोडीह स्टेशन पहुंचे। जहां से उन्हें कोयले की एक रेक लेकर बांझेडीह पावर प्लांट के लिए रवाना होना था। बांझेडीह रवाना होने से पहले वे स्टेशन से कौशन आदेश लेने गए। वहां से आदेश लेकर वे अपने ड्यूटी के लिए निकले और चूंकि हीरोडीह स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊँचाई काफी कम रहती है, इसलिए वे रेल ट्रैक पार करते हुए ही अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे।

