Koderma News: जिला परिवहन पदाधिकारी ने कोयले से लदा ट्रक किया जब्त
दस्तावेजों की जांच में मिली कमियों के बाद की गई सख्त कार्रवाई
By: Kumar Ramesham
On
कोडरमा: जिले में अवैध परिवहन और कागजातों की जांच को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। शुक्रवार की देर शाम सतगावां थाना क्षेत्र के वैधडीह के पास जिला परिवहन पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ओवर लोड कोयले से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त वाहन संख्या यूपी54टी 9378 झारखंड के गिरीडीह से बिहार के लिए जा रही थी जानकारी के अनुसार, परिवहन पदाधिकारी ने जांच के दौरान उक्त ट्रक को रोक कर कोयले से लदे इस वाहन के दस्तावेजों में विसंगति या कमी पाए जाने के बाद इसे तुरंत जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के पश्चात वाहन को सतगावां पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Edited By: Anjali Sinha
