Koderma News: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को माकपा की दिल्ली रैली 

आर्थिक संकट, बेतहाशा महंगाई और भयावह बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Koderma News: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को माकपा की दिल्ली रैली 
(फोटो)

केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'जन आक्रोश रैली' में शामिल होने के लिए कोडरमा सहित पूरे झारखंड से सीपीएम कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। सीपीएम नेता संजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी और श्रम कानूनों में बदलाव के खिलाफ यह एक निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों के हित में किसानों और मजदूरों के अधिकारों को कुचल रही है। झारखंड से लगभग 5000 कार्यकर्ता विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने दिल्ली जा रहे हैं।

कोडरमा: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के आह्वान पर केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित जन आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए कोडरमा सहित पूरे झारखंड से रविवार को सैकड़ों लोग रवाना हुए। इस संबंध में सीपीएम के राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय पासवान ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में मेहनतकशों किसान मजदूरों और गरीबों की आवाज़ गुंजेगी। सीपीएम पार्टी द्वारा आयोजित यह रैली देश में बढ़ती आर्थिक संकट, बेतहाशा महंगाई, भयावह बेरोजगारी और किसान मजदूरों पर बढ़ते हमले के खिलाफ किया जा रहा है। 

मोदी सरकार ने शर्मनाक तरीके से अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण करते हुए व्यापार समझौता किया है जिससे भारत के किसानों पर बुरा असर पड़ेगा। वीभी ग्रामजी योजना लाकर रोजगार गारंटी वाले कानून मनरेगा को खत्म कर दिया है। जिससे मजदूरों का पलायन बढ़ जायेगा। बिजली विधेयक लाकर स्मार्ट मीटर परियोजना लागू करके आम उपभोक्ताओं के शोषण का रास्ता तैयार कर दिया है। वहीं बीज विधेयक के माध्यम से देश के किसानों को बीज रखने का अधिकार भी छीन लिया है। 4 लेबर कोड लाकर काम के घंटे 8 के बजाय 12 घंटा तक कर दिया है जिसमें परमानेंट होने और न्यूनतम वेतन की कोई गारंटी नहीं है। क्वालिटी आधारित शिक्षा समाप्त हो रही है, स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत खराब है। 

बैंक, बीमा, रेलवे व खनिजों को बड़े कॉर्पोरेट्स घरानों के हांथों बेच दिया जा रहा है। मेहनतकश जनता के बीच फूट डाला जा रहा है, हर जगह दंगा फसाद और हिन्दू मुस्लिम के नाम पर देश को कमजोर किया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों पर सीपीआई (एम) ने मंगलवार 24 मार्च को दिल्ली रैली का आह्वान किया है जिसके लिए झारखंड सहित पूरे देश में जनता के बीच व्यापक जन अभियान चलाया गया। झारखंड में जन आक्रोश जत्था, नुक्कड़ सभा, पद यात्रा, बैठकों के माध्यम से लगभग 10 लाख लोगों से संपर्क किया गया और मोदी सरकार की सत्यानाशी नीतियों के बारे में बताया गया और मेहनतकश जनता से दिल्ली रैली में भाग लेने की अपील की गई। रविवार को पहला जत्था कोडरमा में झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से कई ट्रेनों में दो हजार लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। सोमवार को भी लगभग तीन हजार लोग विभिन्न ट्रेनों से दूसरा जत्था रवाना होगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन