Koderma News: सलईडीह गांव में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का भव्य शुभारंभ

धार्मिक आयोजनों से लोगों में आस्था बढ़ती है: डॉ नीरा यादव

Koderma News: सलईडीह गांव में 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का भव्य शुभारंभ
(फोटो)

कोडरमा के इंदरवा पंचायत स्थित सलईडीह गांव में मंगलवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ। इसका शुभारंभ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सुखदेव दास महाराज और विधायक डॉ. नीरा यादव की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

कोडरमा: इंदरवा पंचायत के सलईडीह गांव में मंगलवार को सुबह 9:45 पूर्वाह्न से 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सुखदेव दास महाराज के कर कमलों द्वारा कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव की उपस्थिति में हुआ। महामंडलेश्वर सुखदेव दास ने धार्मिक आयोजनों को जरूरी बताया और कहा कि इससे समाज में एकता बढ़ती है। विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि अखंड हरि कीर्तन के आयोजन से लोगों में आस्था बढ़ती है। इतना ही नहीं लोगों के मन को शांति भी मिलती है। उन्होंने कहा कि अखंर हरि कीर्तन होने से अध्यात्मिक चेतना भी जगती है। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से मन और विचार में शुद्धि तथा इलाके में सुख, शांति, एकता और आध्यात्मिक जागृति का विस्तार होता है। इस अखंड हरि कीर्तन यज्ञ में इंदरवा पंचायत के अलावे कई ग्राम के लोग शामिल हो रहे हैं। 

इनमें इंदरवा, झरीटांड़, चितरपुर, नीरो नावाडीह, गेंदवाडीह, खरकोट्टा, गोलवाढाब, ढेबुआडीह, खरीडीह, रतिथमाय, ककुरिया थमाय, बसधरवा,बलरोटांड, लोकाई, गरहाई के अलावे कई गांवों के लोग शामिल हो रहे हैं। अखंड हरि कीर्तन का समापन 25 मार्च को होगा। मौके पर बैजनाथ यादव, जगन्नाथ ठाकुर, मनोज यादव, महेश यादव, जमुना यादव, विनोद साव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन