Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख

बेटे के पास मौजूद मोबाइल पर आया था संदिग्ध लिंक

Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
(फोटो)

सरैयाहाट प्रखंड की जिला परिषद सदस्य राधिका देवी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं। उनके इंडियन बैंक खाते से अपराधियों ने ₹2,99,660 की अवैध निकासी कर ली। यह ठगी 25 से 27 मार्च के बीच यूपीआई के माध्यम से की गई। बताया गया कि मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद खाता खाली हो गया। राधिका देवी ने साइबर पोर्टल और संबंधित बैंक शाखा में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दुमका: जिले के सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य राधिका देवी साइबर ठगी का शिकार हो गईं। साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से करीब तीन लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। राधिका ने बताया कि उनके इंडियन बैंक खाते से 25 से 27 मार्च के बीच अलग-अलग समय पर कुल 2,99,660 रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाल लिए गए।

खाते के स्टेटमेंट से स्पष्ट हुआ है कि राशि किस्तों में ट्रांसफर की गई है। बताया कि उनका बड़ा बेटा दिल्ली में रहता है और जिस मोबाइल से उनके बैंक खाते का संचालन होता है, वह उसी के पास रहता है। इसी दौरान मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया, जिस पर क्लिक करने के बाद ही ठगी का शिकार हो गई।

उन्होंने संबंधित बैंक शाखा के साथ-साथ साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इंडियन बैंक हंसडीहा शाखा के प्रबंधक ने बताया कि बैंक की ओर से कभी भी किसी ग्राहक को कोई लिंक नहीं भेजा जाता है और न ही ओटीपी के लिए कॉल किया जाता है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की अपील की है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान