Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत
लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का हुआ प्रयोग
By: Anjali Sinha
On
सिंदरी: सोमवार देर रात गौशाला क्षेत्र में आयोजित एक बहूभोज कार्यक्रम अचानक हिंसा में बदल गया। निखिल हलधर के घर आयोजित इस कार्यक्रम में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में जख्मी विनोद कुमार सिंह ने 11 लोगों के खिलाफ सिंदरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि लाठी-डंडे, गुप्ती और तलवार से हमला कर उन्हें और उनके भाई लाल मोहन सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

Edited By: Anjali Sinha
Tags: Samriddh Jharkhand assault Sindri News Hindi Gaushala Area Sindri Bloody Clash at Post-Wedding Feast Land Dispute Sindri-Dhanbad Attack with Swords and Daggers Vinod Kumar Singh Sindri Lal Mohan Singh Injured Sidam Dhivar at Dhanbad Hospital Patients Admitted to BGH Bokaro FIR Filed at Sindri Police Station Bawan Dhivar and Saroj Dhivar Nikhil Haldhar's Post-Wedding Event Dhanbad District Crime News
