Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
गुप्त सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में एक दुकान से अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा हुआ। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कई सिलेंडर और उपकरण जब्त किए गए।
बोकारो : गुप्त सूचना के आधार पर माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँसगोड़ा स्थित एक दुकान में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई को अवैध गैस आपूर्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इनमें गैस भरने का पाइप, लोहे के औजार तथा अन्य सामग्री शामिल हैं। इन उपकरणों की बरामदगी से यह आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से गैस रिफिलिंग या भंडारण का कार्य किया जा रहा था, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक है। मौके से बरामद सभी सिलेंडर एवं उपकरणों को डीएसओ द्वारा विधिसम्मत रूप से जब्त कर लिया गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश पर संबंधित संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने स्पष्ट किया है कि अवैध गैस भंडारण, रिफिलिंग एवं आपूर्ति के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
