लॉटरी से तय हुआ पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव, राणा ओझा बने विजेता

नियम के तहत अधिकारियों की मौजूदगी में निकाली गई लॉटरी

लॉटरी से तय हुआ पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव, राणा ओझा बने विजेता

पाकुड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिलने के बाद लॉटरी के जरिए फैसला किया गया, जिसमें राणा ओझा को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

पाकुड़ : पाकुड़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के चुनाव में गुरुवार को दिलचस्प स्थिति देखने को मिली। मतदान के बाद दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले, जिससे परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।

नियम के अनुसार जब मतों की संख्या बराबर हो जाती है तो विजेता का फैसला लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। इसी प्रक्रिया के तहत अधिकारियों की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में राणा ओझा के नाम की पर्ची निकलने पर उन्हें नगर परिषद का उपाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस अनोखे चुनाव परिणाम को लेकर नगर परिषद परिसर में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा। लोगों के बीच लॉटरी के जरिए हुए इस फैसले को लेकर उत्सुकता और बातचीत का दौर चलता रहा।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी