Sahebganj News: 20 महीने में ही गार्डवाल में आई दरार, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल  

बोरियो के बड़ा कुसमी पुल में दरार आने से ग्रामीण चिंतित

Sahebganj News: 20 महीने में ही गार्डवाल में आई दरार, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल  
बड़ा कुसमी पुल के गार्डवाल में आई दरार

साहिबगंज के बोरियो प्रखंड स्थित बड़ा कुसमी पुल के गार्डवाल में निर्माण के मात्र 20 महीने बाद ही दरार आ गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुधारीकरण योजना के तहत लगभग 2.98 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और पुल का कार्य कराया गया था। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत बड़ा कुसमी के पास बने पुल के गार्डवाल में दरार आ गई है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुधारीकरण योजना के तहत पटलोहरा से बड़ा कुसमी तक बनाई गई इस सड़क का विशेष मरम्मती कार्य 20 सितंबर 2024 को 2 करोड़ 98 लाख 28 हजार 400 रुपये की लागत से पूरा हुआ था।  

20 महीने में ही खुल गई पोल  

निर्माण के महज 20 महीने के अंदर ही गार्डवाल में दरार आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद भी गार्डवाल का इस तरह टूटना निर्माण में भारी अनियमितता की ओर इशारा करता है।  

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप  

स्थानीय ग्रामीण नितिन ठाकुर ने बताया कि गार्डवाल में आई दरार साफ बता रही है कि निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई। घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कराने वाले संवेदक को तीन साल तक मेंटेनेंस करना होता है, लेकिन मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है।  

हादसे की आशंका से दहशत  

गार्डवाल में दरार आने से पुल से गुजरने वाले राहगीरों में हादसे का डर बना हुआ है। बरसात में दरार और बढ़ सकती है, जिससे पुल की मजबूती पर असर पड़ेगा। बड़ा कुसमी, पटलोहरा समेत आधा दर्जन गांवों के लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।  

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पथरा गांव में एनटीपीसी का बड़ा सोलर पैनल उखड़ा, बाल-बाल बचे ग्रामीण

प्रशासन से मरम्मत की मांग  

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्रामीण कार्य विभाग से गार्डवाल की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही निर्माण कार्य की जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल इस मामले पर विभागीय अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मोराबादी के राज्यस्तरीय कृषि मेले में शामिल होगा जिले के 75 किसानों का दल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं