Koderma News: रिद्धि जैन ने 95.6 अंक लाकर जैन समाज का नाम रोशन किया, पढ़ाई में अव्वल रिद्धि बैडमिंटन और पेंटिंग की भी हैं शौकीन
जैन समाज और महिला समाज के पदाधिकारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की
कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया की रिद्धि जैन ने वाणिज्य संकाय (Commerce) में 95.6% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। ग्रिज़ली विद्यालय की छात्रा रिद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कठिन परिश्रम को दिया है। वे आगे सीए की पढ़ाई के लिए कोलकाता जाने की तैयारी कर रही हैं। रिद्धि न केवल शिक्षा बल्कि पेंटिंग और बैडमिंटन जैसे क्षेत्रों में भी गहरी रुचि रखती हैं।
कोडरमा: जैन समाज झुमरीतिलैया के सक्रिय कार्यकर्ता आशीष - प्रीति जैन सेठी की सुपुत्री रिद्धि जैन ने वाणिज्य संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोडरमा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रिद्धि की पढ़ाई के साथ-साथ बैडमिंटन, पेंटिंग आदि में भी रूचि है ।
स्थानीय ग्रिज़ली विद्यालय की छात्रा रिद्धि जैन के हर कार्य को पूरे आत्मविश्वास,मेहनत और लगन से करने की आदत ही आज इस बेहतरीन परिणाम के रूप में सामने आई है। रिद्धि ने बताया की उसने परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की साथ ही साथ उसे दादी, माता-पिता, परिवार के सदस्यों तथा गुरुजनों का भी आशीर्वाद मिला । रिद्धि ने कहा कि वो पढ़ाई के समय पढ़ाई पर ही पूरा ध्यान देती थी।
