रिश्वत मामले में हजारीबाग CWC प्रबंधक रविरंजन कुमार की अदालत में पेशी, रिमांड खत्म होने के बाद भेजा गया जेल
रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हजारीबाग CWC के प्रबंधक रविरंजन कुमार की तीन दिनों की रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेशी हुई, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रांची। रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) हजारीबाग के प्रबंधक रविरंजन कुमार की तीन दिनों की रिमांड पूरी हो गई। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद रविरंजन को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने रविरंजन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बीते 24 अप्रैल को केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हजारीबाग सीडब्ल्यूसी के प्रबंधक रविरंजन कुमार को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। हजारीबाग के केंद्रीय भंडारण निगम में रिश्वत और भ्रष्टाचार का खेल चलने की शिकायत सीबीआई को मिली थी। सूचना के आधार पर सीबीआई ने जाल बिछाकर रविरंजन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। रविरंजन के औरंगाबाद जिला स्थित पैतृक आवास पर भी छापेमारी की थी, जहां से 21 लाख कैश के अलावा जमीन और कई संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए थे।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
