महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; पुलिस जांच जारी

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; पुलिस जांच जारी
पश्चिमी सिंहभूम में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला अपने कमरे में मृत पाई गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत डंगुवापोसी के गौडदिघिया स्थित मुखी बस्ती में एक महिला ने अपने कमरे में गमछा के सहारे फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। मृत महिला की पहचान 22 वर्षीय विवाहिता सुशीला मुखी के रुप में की गई है।

मृतका के पति हरि मुखी, जो पेशे से सफाई कर्मी हैं, ने बताया कि सुशीला की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था और वह अकेली थी। इसी दौरान उसने यह कदम उठा लिया। सबसे पहले उसकी भतीजी मुस्कान ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा और शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सुशीला मुखी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। एक बच्चा करीब तीन साल का है, जबकि दूसरा महज सात महीने का है। मां के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार, सुशीला अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव में आ जाती थी और कई बार खुदकुशी की बात भी कहती थी। कुछ समय पहले उसने सिंदूर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय परिवार ने उसे बचा लिया था। इसके बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया।

Read More.. Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Read More.. Palamu News: भीषण सड़क हादसा: NH-98 पर स्कॉर्पियो और एर्टिगा की जोरदार टक्कर

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे IPL 2026: अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर, ईशान मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
हत्या के आरोपी मनोज यादव को उम्रकैद की सजा, पलामू कोर्ट ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी मिलने से खुदकुशी की आशंका
दूसरे चरण के बाद 77 बूथों पर पुनर्मतदान की मांग, स्क्रूटिनी की जिम्मेदारी विशेष पर्यवेक्षक को सौंपी गई
मक्के के खेत में मिला गला कटा शव, उत्तर दिनाजपुर के साहापुर इलाके में दहशत; पुलिस जांच शुरू
शराब घोटाले में कारोबारी नवीन केडिया को झारखंड हाई कोर्ट से सशर्त जमानत, पांच लाख का बेल बॉन्ड जमा करने का निर्देश
नतीजों से पहले सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, अबीर खेलकर जताया जीत का भरोसा
जुबीन गर्ग हत्या मामले में मुख्य आरोपित की जमानत याचिका खारिज, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला
झारखंड में तबादला प्रक्रिया बनी संगठित कारोबार, दलालों के जरिए वसूली का खेल: मरांडी
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली; पुलिस जांच जारी
Giridih news: बस और कार की जोरदार टक्कर, दो की मौत, पांच घायल; देवघर से लौट रहा था परिवार
मेदिनीनगर की जर्जर पांकी रोड पर लोगों में आक्रोश, ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, मरम्मत के निर्देश