Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

SBI से निकाले गए ₹3 लाख की हुई थी डिक्की से चोरी

Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

सरिया थाना क्षेत्र में 15 अप्रैल 2026 को हुई ₹3 लाख की चोरी का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया है। केसवारी बाजार के पास हुई इस घटना में SBI से निकाली गई रकम मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरी कर ली गई थी।

गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के केसवारी बाजार के पास 15 अप्रैल 2026 को हुई ₹3 लाख की चोरी का मामला पुलिस ने मात्र एक सप्ताह के अंदर सुलझा लिया है। वादिनी मंजू देवी (44 वर्ष), पत्नी लखन महतो, निवासी ग्राम बालेडीह, थाना सरिया, जिला गिरिडीह ने भारतीय स्टेट बैंक सरिया शाखा से ₹300,000 निकालकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था।

घर लौटते समय केसवारी बाजार के पास एक फल दुकान से खरीदारी करते समय अज्ञात चोरों ने डिक्की से पैसा चुरा लिया था। इस संबंध में वादिनी के लिखित आवेदन पर सरिया थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं-  खुर्शीद अंसारी (37 वर्ष), पुत्र अब्दुल जब्बार अंसारी, निवासी बिशनपुर पचंबा, थाना पचंबा, जिला गिरिडीह मोहम्मद साबिर अंसारी (उम्र करीब 50 वर्ष), निवासी थाना पचंबा, जिला गिरिडीह पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता का स्वीकारोक्ति बयान दिया।

उनके निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर JH 11 AA 7883), दो मोबाइल फोन और चोरी के ₹15,000 नगद बरामद कर लिए। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगद राशि को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए कब्जे में ले लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और शेष बरामदगी तथा पूरे मामले की जांच जारी है। यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय लोगों में पुलिस की छवि को मजबूत करने वाली साबित हुई है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में
Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर
Sahebganj News: जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती, गूंजे जयकारे
Sahebganj News: पारा 40°C के पार, 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह
JAC 10th Result 2026 LIVE: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर ऐसे करें चेक
sahebganj News: सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
Giridih News: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
HOROR: पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा शख्स, खौफनाक वारदात से कांपा गांव
Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में श्रद्धा से मनाई गई वीर कुंअर सिंह जयंती, छात्रों ने दी वीरता को सलामी
Palamu News: नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया बड़ा संदेश