Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर

लगभग 600 कैडेट्स ने लिया वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा

Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर

कोडरमा के बागीटांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन प्रेरणादायक माहौल देखने को मिला।

कोडरमा: बागी टांड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा के प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन का शुभारंभ उत्साह, उमंग और जोश के साथ हुआ। जिले भर से आए लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने वार्म-अप, स्ट्रेचिंग एवं ड्रिल के साथ दिनचर्या की शुरुआत की।

Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर

शिविर का मुख्य आकर्षण आईआरपीएस एवं सीनियर डिविजनल पर्सनल ऑफिसर उज्ज्वल आनंद का प्रेरणादायक संबोधन रहा। भारतीय रेलवे में उत्कृष्ट कार्य के लिए दो बार भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित उज्ज्वल आनंद ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र उद्देश्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत है। उन्होंने भाग्य की अपेक्षा पुरुषार्थ (कर्म और प्रयास) को अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

उन्होंने कालचक्र का उल्लेख करते हुए कहा कि परिस्थितियां मनुष्य के नियंत्रण से बाहर होती हैं, लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से आह्वान किया कि वे भाग्य पर निर्भर रहने के बजाय अपने प्रयासों और दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ें।

Read More.. Koderma News: जयनगर में दर्दनाक हादसा, हाथियों ने मजदूर और बच्चे को कुचला

शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह (सेवा मेडल) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, परिश्रम और सही दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने उज्ज्वल आनंद को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। फायरिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक, कोडरमा (गोहाल) की रुचिका कुमारी तथा सीएच प्लस टू हाई स्कूल की तनु कुमारी एवं अर्पिता कुमारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल प्रदान किए गए।

Read More.. Koderma News: भीषण आग से हड़कंप, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी अधिकारी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में सूबेदार मेजर जी.के. चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह तथा कल्चरल कोऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ग्रुप सॉन्ग एवं ग्रुप डांस की तैयारी कराई है।

Read More.. Koderma News: जेईई मेन 2026 में ग्रिज़ली विद्यालय का जलवा, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

शिविर के सफल संचालन में लेफ्टिनेंट राधिका, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, सेकंड ऑफिसर नवीन चौधरी, सत्यानंद, अनिल कुमार सूबेदार चंपा मुरमुर सूबेदार चंद्रहास सूबेदार एस एन हेंब्रम सूबेदार जतरू तिर्की ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा हवलदार आदित्य मिश्रा हवलदार विकास कुमार हवलदार अजीत कुमार हवलदार रितेश कुमार बटालियन के प्रधान सहायक राजेश कुमार सहायक रणधीर कुमार सहायक सिद्धार्थ कुमार सहायक दिग्विजय कुमार सहायक एलडीसी रोहित कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी
JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में
Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर
Sahebganj News: जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती, गूंजे जयकारे
Sahebganj News: पारा 40°C के पार, 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह
JAC 10th Result 2026 LIVE: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर ऐसे करें चेक
sahebganj News: सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
Giridih News: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
HOROR: पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा शख्स, खौफनाक वारदात से कांपा गांव
Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में श्रद्धा से मनाई गई वीर कुंअर सिंह जयंती, छात्रों ने दी वीरता को सलामी