Koderma News: जयनगर में दर्दनाक हादसा, हाथियों ने मजदूर और बच्चे को कुचला

ईंट भट्टे पर सो रहे लोगों पर हाथियों का हमला

Koderma News: जयनगर में दर्दनाक हादसा, हाथियों ने मजदूर और बच्चे को कुचला

Koderma जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंझियाडीह गांव में ईंट भट्टे पर काम करने वाले 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश मांझी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

कोडरमा: जिले मे हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव का है, जहाँ बीती रात इट्ट भट्टे मे काम करने वाले एक मजदूर और बच्चे को हांथी के कुचल कर मौत के घाट उतार दिया है, जबकि इस घटना में तीन लोग घायल हो गए है। मृतक की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश मांझी के रूप में की गई।  

Koderma News: जयनगर में दर्दनाक हादसा, हाथियों ने मजदूर और बच्चे को कुचला

वहीं इस घटना में मृतक राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी तथा लवकुश मांझी की मां कारी देवी व उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार कंझीयाडीह मे बीती रात हाथियों का झुंड ईंट के भट्टे पर पहुंचा और इनके मिट्टी के मकान को तहश-नहस करना शुरू कर दिया।

 हाथियों के हमले की जानकारी मिलते ही भट्टे पर काम करने वाले लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी क्रम में डेढ़ महीने का बच्चा झोपड़ी में ही फंस गया। जिसे निकालने के क्रम में हांथी ने हमला कर दिया, जबकी 12 वर्षीय बच्चा भागने के क्रम में हथियो के झुंड के बीच जा पहुंचा, जिसे हाथियों ने सूंढ़ से पटक-पटक कर उसे मार डाला। बताते चलें कि हाथियों के झुंड ने लवकुश को इतनी बेरहमी से पटका कि लवकुश के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद लोग वन विभाग के खिलाफ आक्रोश में है।

Read More.. कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज

पिछले 27 दिनों में हाथियों ने अब तक 7 लोगों को कुचलकर मार डाला है, जबकि हाथी के हमले से तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल भी हो चुके हैं। वन विभाग के खदेड़े जाने के बाद हाथी कभी जयनगर, तो कभी डोमचांच तो कभी कोडरमा घाटी के जंगलों में पहुंच जाता है। दिन के वक्त हाथी जंगलों में ही आराम करता है, लेकिन रात के समय रिहाईसी इलाकों में घुसकर तांडव मचाना शुरू कर देता है, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है।

Read More.. Koderma News: JEE Main 2026 में श्रेष्ठ कुमार का जलवा, 99.39 परसेंटाइल से सेक्रेड हार्ट स्कूल गौरवान्वित

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dhanbad News: होमगार्ड बहाली की शारीरिक परीक्षा संपन्न, पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त Dhanbad News: होमगार्ड बहाली की शारीरिक परीक्षा संपन्न, पारदर्शिता पर प्रशासन सख्त
Pahalgam Terror Attack: कैसे रची गई साजिश और कैसे भारत ने लिया बदला? ऑपरेशन सिंदूर से ऑप महादेव तक पूरी कहानी
Koderma News: भीषण आग से हड़कंप, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
वर्ल्ड अर्थ डे पर साहिबगंज में बड़ा जागरूकता अभियान, “स्वच्छ पर्यावरण” का संकल्प
Ranchi News: बंगाल चुनाव प्रचार पर सियासी घमासान, राजद प्रवक्ता कैलाश यादव का भाजपा पर हमला
Sahebganj News: महिला आक्रोश रैली’ में राजमहल से 500 कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, भाजपा की बैठक में बनी रणनीति
दिल्ली पुलिस में बड़ा घोटाला: हेड कॉन्स्टेबल 2 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
पहलगाम हमले की बरसी पर ‘आतंकिस्तान’ ने फिर उगला जहर, शहबाज शरीफ के मंत्री ने भारत से मांगे सबूत
Koderma News: एनसीसी कैंप का 8वां दिन, कैडेट्स में दिखा जबरदस्त जोश और अनुशासन
लू का कहर: गिरिडीह प्रशासन ने जारी की सावधानी और बचाव गाइडलाइन
Dumka News: संसद विवाद पर ढुल्लू महतो का बड़ा हमला, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Koderma News: जयनगर में दर्दनाक हादसा, हाथियों ने मजदूर और बच्चे को कुचला