sahebganj News: सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल

ग्रुप लोन की बकाया राशि मांगने गए थे अधिकारी

sahebganj News: सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल

साहिबगंज के पतना प्रखंड अंतर्गत रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ बिधानपुर गांव में सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

साहिबगंज:  पतना प्रखंड के रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ बिधानपुर गांव में ग्रुप लोन की बकाया राशि मांगने गए सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल प्रबंधक का बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पीड़ित शाखा प्रबंधक गुलफराज ने बताया कि केंदुआ बिशनपुर गांव निवासी बीना देवी पति नयन रजक ने कंपनी से 50 हजार रुपये का लोन लिया था। कुछ किस्त जमा करने के बाद 6-7 महीने से भुगतान बंद था। शाखा में ऑडिट टीम के आने पर ओवरड्यू लोन की रिकवरी के निर्देश मिले थे, जिसमें बीना देवी का नाम भी था।

शाखा प्रबंधक गुलफराज, एरिया मैनेजर समरेश सिंह एवं ऑडिट विभाग से विश्वजीत राय, तीनों बीना देवी के घर 26,693 रुपये बकाया मांगने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान बीना देवी के पति नयन रजक और पुत्र श्रीनाथ रजक गाली-गलौज करने लगे और धमकी दी कि "पैसे नहीं मिलेंगे, मांगने मत आना नहीं तो मार देंगे।" उसके बाद आरोपी घर के अंदर से तलवारनुमा धारदार हथियार लहराते हुए बाहर आए और हमला कर दिया।

हमले में गुलफराज के पैर में गहरा घाव लगा और भारी मात्रा में खून बहने लगा। वे किसी तरह भागकर अस्पताल पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में JAC 10th Result 2026: हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी स्टेट टॉपर, एक ही स्कूल की 5 छात्राएं टॉप-3 में
Koderma News: आईआरपीएस उज्ज्वल आनंद के प्रेरक संबोधन से गूंजा एनसीसी शिविर परिसर
Sahebganj News: जनता दरबार में उमड़ी लोगों की भीड़, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती, गूंजे जयकारे
Sahebganj News: पारा 40°C के पार, 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह
JAC 10th Result 2026 LIVE: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर ऐसे करें चेक
sahebganj News: सेव माइक्रो फाइनेंस के शाखा प्रबंधक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
Giridih News: पीएम सूर्यघर योजना को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक, डीसी ने दिए सख्त निर्देश
HOROR: पत्नी का सिर धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा शख्स, खौफनाक वारदात से कांपा गांव
Giridih News: सरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹3 लाख चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
Sahebganj News: विद्या भारती विद्यालय में श्रद्धा से मनाई गई वीर कुंअर सिंह जयंती, छात्रों ने दी वीरता को सलामी
Palamu News: नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता साइकिल से पहुंचे कार्यालय, दिया बड़ा संदेश