Koderma News: धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह जयंती, गूंजे जयकारे
वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
कोडरमा के क्षत्रिय भवन में उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम लखन सिंह ने की और संचालन शिवलाल सिंह ने किया।
कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के तत्ववावधान में आज क्षत्रिय भवन कोडरमा में वीर कुंवर सिंह की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की, जबकि संचालन महासंघ के महासचिव शिवलाल सिंह ने किया। उपस्थित सभी क्षत्रियों ने वीर कुंवर सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पण करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष रामलखन सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपनी देशभक्ति को उजागर करते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। हम सभी गौरवान्वित है कि हम बाबू वीर कुंवर सिंह के वंशज हैं । हमें उनके जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिए। वही अपने संबोधन में महासचिव शिवलाल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह अपने त्याग और बलिदान के बल पर आज न केवल हिंदुस्तान में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बनाए हैं।

