RBI का “ज्ञान अभियान”: छात्रों को सिखाई जा रही पैसों की असली समझ
भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची द्वारा “ज्ञान अभियान” के तहत लोहरदगा के स्कूलों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, निवेश और वित्तीय सुरक्षा की जानकारी दी गई।
रांची/लोहरदगा: देश के केंद्रीय बैंक के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक मुद्रा प्रबंधन, मौद्रिक नीति के माध्यम से मँहगाई नियंत्रण एवं तरलता उपलब्धता, ऋण प्रवाह, विदेशी मुद्रा व्यवस्था एवं सुदृढ़ अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग व वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने जैसे बुनियादी केंद्रीय बैंकिंग दायित्वों के सफल निर्वाह के साथ-साथ देशहित और जनहित में वित्तीय शिक्षण, वित्तीय समावेशन व वित्तीय जनजागरण के प्रसार सरीखी विकासात्मक जिम्मेदारियों के लिए भी प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि सितंबर 2023 से भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय ने इस दिशा में अनेक नवोन्मेषी कार्यक्रम, अभिनव पहल एवं संकल्पित अभियान आरंभ किये हैं, जिनमें तीरंदाज़ी के ज़रिये वित्तीय जागरूकता का कार्यक्रम 'ज्ञान बाण', बैंक के 90वें वर्ष के सुअवसर पर विगत वर्ष 90 विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, 'हरा-भरा सुंदर संसार' सूत्रमंत्र के साथ 90 शिक्षण संस्थानों में पौधारोपण व पर्यावरण जागरूकता अभियान, विभिन्न लक्षित समूहों के लिए प्रतियोगितायें एवं प्रश्नोत्तरी, आर्थिक व बैंकिंग विषयों पर व्याख्यान शृंखलायें, स्वच्छ मुद्रा अभियान, वित्तीय साक्षरता व समावेशन पत्रिका 'उन्नयन' तथा 90 जागरूकता सुभाषितों की पुस्तिका 'यात्रा अविराम' और जादू से जागरूकता के अंतर्गत जादुई प्रदर्शनों के ज़रिये ज़रूरी वित्तीय जानकारियों एवं सावधानियों के संदेश का प्रसार इत्यादि शामिल है।
इसी क्रम में, एक और अभिनव पहल करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिनांक 07 से 13 अप्रैल 2026 तक "ज्ञान अभियान" मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय निदेशक महोदय की संकल्पना के अनुरूप, उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

राँची कार्यालय द्वारा एक और अभिनव पहल के रूप में दो विद्यालयों में डिजिटल सामग्रीयुक्त 'वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता दीर्घा' से सुसज्ज करने का नवोन्मेषी प्रकल्प किया गया और उसका उद्घाटन क्षेत्रीय निदेशक के करकमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बैंकिंग, बजट, बीमा एवं निवेश आदि से जुड़े अनेक वित्तीय संदेशों के बारे में जागरूक किया गया, जिसे सभी के द्वारा काफी सराहा गया। उपस्थित प्रतिभागियों एवं शिक्षकों ने भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से क्षेत्रीय निदेशक महोदय की इस अभिनव पहल का स्वागत करते हुए इसे पूरे प्रदेश में वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन एवं जागरूकता को जन-जन तक ले जाने की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम बताया।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
