Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

स्वच्छता, स्वास्थ्य और जागरूकता पर विशेष जोर

Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी
सिहोडीह में आयोजित NSS विशेष शिविर के समापन समारोह में शामिल अतिथि और स्वयंसेवक

National Service Scheme की गिरिडीह कॉलेज इकाई द्वारा Sihodih में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 28 मार्च से 3 अप्रैल तक चले इस शिविर में स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–I द्वारा सिहोडीह में आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 28 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर आज 03 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय समुदाय को व्यापक लाभ प्राप्त हुआ।

Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

समापन समारोह के मुख्य अतिथि सिहोडीह वार्ड के वार्ड पार्षद अशोक राम उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मृगेंद्र नारायण सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई–I के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डी.के. वर्मा द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि अशोक राम ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज में जागरूकता लाने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से किए गए कार्यों को सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Read More.. Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

विशिष्ट अतिथि डॉ. मृगेंद्र नारायण सिंह ने अपने वक्तव्य में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

Read More.. Sahebganj News: मंडरो फॉसिल्स पार्क में छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण

कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. डी.के. वर्मा ने शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का सफल आयोजन किया गया।

Read More..  Ranchi News: बीआईटी मेसरा में ‘बी-ट्रिक्स 26’ का भव्य आगाज, मैनेजमेंट स्किल्स का होगा प्रदर्शन

समापन सत्र में सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण एवं यादगार बनाया। यह विशेष शिविर न केवल स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व विकास में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

koderma News: रेलखंड के छोटे स्टेशन भी होंगे रोशन, ग्रीन एनर्जी से जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म  koderma News: रेलखंड के छोटे स्टेशन भी होंगे रोशन, ग्रीन एनर्जी से जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म 
Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
Bokaro News: स्टील प्लांट का नया शिखर: SMS-II विभाग ने मार्च में 3.45 लाख टन उत्पादन का तोड़ा रिकॉर्ड
Bokaro News: कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने 2025-26 में स्थापित किए उत्पादन एवं बिक्री के ऐतिहासिक कीर्तिमान
Bokaro News: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक 
Sahebganj News: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, लाभुक महिलाओं को मिले ₹2,500
Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित 
Giridih News: गैस की किल्लत महज अफवाह, समाजसेवी अनुज सेठ ने जनता से संयम की अपील की
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, तीसरे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार, 15वें दिन शानदार कलेक्शन
Sahebganj News: ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन की कार्यवाही फेल
Giridih News: 3 दिवसीय मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगों को मिल रही नई उम्मीद

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें