Pakur News : प्रो. स्टीफन मरांडी ने किया यज्ञ मेला का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
नौ दिनों तक चलेगा महायज्ञ और मेला आयोजन
पाकुड़िया के रामलला यज्ञ मैदान में प्रो. स्टीफन मरांडी ने नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ और मेला का उद्घाटन किया। भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भक्ति माहौल के बीच कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भाईचारे का वातावरण बना।
पाकुड़ : पाकुड़िया प्रखंड के रामलला यज्ञ मैदान में शनिवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। साथ ही नौ दिवसीय मेले एवं कथा पंडाल का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक माननीय प्रो. स्टीफन मरांडी जी ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के बाद यज्ञ कमेटी की अध्यक्ष शम्भू भगत,सचिव अशोक भगत तथा अन्य यज्ञ कमेटी सदस्यओं द्वारा सभी अतिथियों को बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में विष्णु भगवान की जयकारों गूंज उठा। यज्ञ के आयोजन को लेकर शनिवार अहले सुबह भव्य कलश शोभायात्रा भी निकाली गई।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, जीप अध्यक्ष जुली हेमब्रोम झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, शिवशंकर भगत, ओम भगत, मेघनाथ भगत, छोटू भगत, बिश्वाजीत दास, अरविंद भगत, गुड्डू भगत, मुकेश यादव, टिंकू भगत, गोकुल ,सहित कई गणमान्य लोग और श्रद्धालुगण मौजूद थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
