Giridih News: गैस की किल्लत महज अफवाह, समाजसेवी अनुज सेठ ने जनता से संयम की अपील की
पैनिक बुकिंग और ब्लैक मार्केटिंग से बचें उपभोक्ता
गिरिडीह में रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर फैली अफवाहों को 'जनता की आवाज़' के महासचिव अनुज सेठ ने पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह संकट वास्तविक नहीं बल्कि पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण पैदा हुआ है। अनुज सेठ ने जिला प्रशासन से गैस एजेंसियों के स्टॉक की जांच करने और अवैध भंडारण करने वालों पर सख्त छापेमारी की मांग की है, ताकि आम जनता को कृत्रिम किल्लत से बचाया जा सके।
गिरिडीह: पिछले कुछ दिनों से जिले में रसोई गैस एल पी जी (LPG) की कमी को लेकर फैली अफवाहें और इसके कारण उत्पन्न हुई अफरातफरी पूरी तरह निराधार है। यह संकट वास्तविक कमी की वजह से नहीं, बल्कि भ्रम और जमाखोरी की प्रवृत्ति के कारण पैदा हुआ है। उक्त बातें 'जनता की आवाज़' के महासचिव और समाजसेवी अनुज सेठ ने प्रेस को जारी एक बयान में कहीं।
सेठ ने पत्रकार सुधीर द्विवेदी जी के 'चिंतन' का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था और आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रसोई गैस जैसी अनिवार्य सेवा को लेकर जो 'पैनिक' पैदा किया जा रहा है, उसका लाभ उठाकर कुछ बिचौलिए और जमाखोर सक्रिय हो गए हैं। यह न केवल आर्थिक अपराध है, बल्कि समाज के गरीब तबके के हक पर डाका डालने जैसा है।

समाजसेवी अनुज सेठ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग या ब्लैक में गैस खरीदने से बचें। उन्होंने कहा, "जब हम डर में आकर एक्स्ट्रा सिलेंडर स्टॉक करने लगते हैं, तभी बाजार का संतुलन बिगड़ता है।"
इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि:
गैस एजेंसियों के स्टॉक की जांच की जाए।
घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध भंडारण पर तुरंत छापेमारी हो।
जो लोग इस भ्रम को फैला रहे हैं, उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 'जनता की आवाज़' संगठन इस मुद्दे पर पूरी तरह सक्रिय है और किसी भी नागरिक को गैस की कृत्रिम किल्लत के कारण परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
