Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा
परिजनों ने लगाया ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी का आरोप
बोकारो के चास स्थित सुरेश अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में यूटरस के ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी मौके पर पहुँचीं। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को 6 लाख रुपये का मुआवजा और इलाज का खर्च वापस करने पर मामला शांत हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है।
बोकारो: चास तेलीडीह स्थित सुरेश अमृत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में बच्चेदानी (यूटरस) के ऑपरेशन के दौरान 55 वर्षीय पार्वती देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद शुक्रवार को अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतिका पार्वती देवी, बरडटांड, नारायणपुर पंचायत की निवासी थीं।पार्वती देवी को उनके पति प्रदीप शर्मा ने 2 मार्च की रात करीब 8 बजे ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन से पहले सभी आवश्यक जांच कराई गई थीं और उनकी रिपोर्ट सामान्य पाई गई थी।
ऑपरेशन के दौरान ही पार्वती देवी की हालत बिगड़ गई, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डॉ. शुभ्रा वर्मा की देखरेख में ऑपरेशन शुरू हुआ। हालांकि, ऑपरेशन के दौरान ही पार्वती देवी की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे ने बताया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन लगभग एक घंटे बाद ऑपरेशन थिएटर में अफरातफरी मच गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर की उचित व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण उनकी मां की जान चली गई।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
