Sahebganj News: महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोरों पर, 10 हजार सनातनियों में बंटेंगे महाप्रसाद

सामाजिक कार्यकर्ताओं की टीम ने जुटाया सहयोग

Sahebganj News: महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोरों पर, 10 हजार सनातनियों में बंटेंगे महाप्रसाद
(फोटो)

साहिबगंज में आयोजित होने वाले 'विराट हिंदू सम्मेलन' को भव्य बनाने के लिए जय प्रकाश नगर और प्रोफेसर कॉलोनी में व्यापक अन्न एवं धन संग्रह अभियान चलाया गया। डॉ. देवव्रत और आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार रिंकू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सहयोग जुटाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन के दौरान 10 हजार से अधिक सनातन प्रेमियों के बीच महाप्रसाद का वितरण करना है। रामधुन के जयकारों के बीच चले इस जनसंपर्क अभियान ने पूरे शहर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया है।

साहिबगंज: विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर जय प्रकाश नगर तथा प्रोफेसर कॉलोनी मोहल्ले में अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोर-शोर से चलाया गया। रामधुन की जयकारों के बीच शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में भाग लिया। गंगा समग्र के प्रांत संयोजक डॉ. देवव्रत और आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रमोद कुमार रिंकू के नेतृत्व में दो अलग-अलग दलों में शामिल संजय पटेल, देव कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रमोद झा, गौरीशंकर चौधरी, राज कोचिंग के रवि कुमार तांती, रोहित यादव, परितोष कुमार एवं राजू कुमार ने कई घरों से अन्न संग्रह-धन संग्रह किया।

प्रमोद कुमार रिंकू ने बताया कि अन्न संग्रह-धन संग्रह के माध्यम से दस हजार से ज्यादा सनातन प्रेमियों को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शहर में प्रचार-प्रसार अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
Hazaribagh News: झंडा चौक पर अभिषेक वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया शोक
Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह
विष्णुगढ़ कांड से उठते सवाल, अपराध की चर्चा कम और भाजपा की अधिक
अंधविश्वास पर हर साल 2 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रही मौतें; जानिए 4 साल में कितनी जानें गईं
Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें