Bokaro News: 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में लगेगा बोकारो सखी महोत्सव 2026
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों का होगा प्रदर्शन
बोकारो जिला प्रशासन द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को प्रोत्साहित करने के लिए 'बोकारो सखी महोत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है। 22 से 25 मार्च तक मजदूर मैदान में चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन उपायुक्त अजय नाथ झा करेंगे। इसमें ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, वस्त्र और पारंपरिक खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री होगी। उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने बताया कि यह आयोजन महिला उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
बोकारो: महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा उनके द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बोकारो सखी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 22 मार्च से 25 मार्च तक मजदूर मैदान बोकारो में आयोजित की जा रही है। 22 मार्च, को मेले का उद्घाटन कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे शुभारंभ की जाएगी। इस मेले में काफी संख्या में स्टॉल लगाये जा रहे है, जिसमें फूड स्टॉल भी होगे। पूरा वातावरण मेले के समान होगा जहां नारी सशक्तिकरण का संदेश के साथ साथ कई स्टॉल एसएचजी ग्रुप की महिलाओं के होगे।इस सखी महोत्सव में जिले के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान तथा अन्य स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।
यह आयोजन महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि बोकारो सखी महोत्सव, महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे न केवल महिलाओं की आर्थिक सशक्तता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय उत्पादों को भी नई पहचान मिलेगी। जिला प्रशासन इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
