Sahebganj News: गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में पकड़ी मवेशियों से लदी पिकअप

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन को लिया कब्जे में

Sahebganj News: गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में पकड़ी मवेशियों से लदी पिकअप
(फोटो)

साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सरायपुरा गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से गौ-तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। शुक्रवार की देर रात बिना नंबर प्लेट वाली एक पिकअप गाड़ी, जिसमें तीन नंदी और दो गाएं लदी थीं, नाले में फंस गई। ग्रामीणों के जुटने पर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहन जब्त कर लिया है। इधर, हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए प्रशासन को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

साहिबगंज: पिछले कुछ दिनों से जिले में गौ-तस्करी के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच तीनपहाड़ से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सरायपुरा गांव में शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों ने एक संदिग्ध वाहन पकड़ा। वाहन में तीन नंदी और दो गाएं लदीं थीं। बताया जा रहा है कि करीब तीन बजे बिना नंबर प्लेट का एक पिकअप गाड़ी का चक्का नाले में फंस गया, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से उस संदिग्ध पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया गया, जिसमें मवेशियों को ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पाण्डे ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इधर हिन्दू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने कहा कि तीनपहाड़ थाना अंतर्गत सरायपुरा में गौ- तस्करी का मामला सामने आया है। यह अत्यंत गंभीर विषय है, जो न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि कानून व्यवस्था का भी प्रश्न है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा।

 

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
Hazaribagh News: झंडा चौक पर अभिषेक वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया शोक

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें