Tinpahar Police Station
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज  जिला प्रशासन 

Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल

Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल साहिबगंज के तीनपहाड़ थाना को नया थाना प्रभारी मिला है। गौरव कुमार भगत ने निवर्तमान थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पांडे से विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध, शराब माफिया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की और कहा कि पुलिस-जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम की जा सकती है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahebganj News: गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में पकड़ी मवेशियों से लदी पिकअप

Sahebganj News: गौ-तस्करी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में पकड़ी मवेशियों से लदी पिकअप साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सरायपुरा गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से गौ-तस्करी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। शुक्रवार की देर रात बिना नंबर प्लेट वाली एक पिकअप गाड़ी, जिसमें तीन नंदी और दो गाएं लदी थीं, नाले में फंस गई। ग्रामीणों के जुटने पर तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहन जब्त कर लिया है। इधर, हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए प्रशासन को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
Read More...

Advertisement