PVUNL ने संवारा शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया लोकार्पण
39वें शहादत दिवस पर पतरातू में श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम
पतरातू में शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस के अवसर पर पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया गया। PVUNL ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत यह कार्य कराया है।
रामगढ़: पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर में आज झारखंड के वीर सपूत एवं अमर शहीद निर्मल महतो जी का 39वां शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) द्वारा सामुदायिक विकास कार्य के अंतर्गत शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति, पीवीयूएनएल के सीजीएम (O&M) मनीष खेतरपाल, जीएम (Project Construction) बी.डी. दास, HOHR जियाउर रहमान, AGM (Civil Construction) शिरीष कुमार बरकुल, DGM (Civil Construction) अमित रंजन सहित पीवीयूएनएल के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम सभी को उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजहित में कार्य करना होगा। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पीवीयूएनएल द्वारा सामुदायिक विकास के तहत किए गए इस सौंदर्यीकरण कार्य का उद्देश्य स्मारक परिसर को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं जनोपयोगी स्वरूप प्रदान करना तथा क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सामाजिक विरासत के संरक्षण में योगदान देना है। इस पहल के माध्यम से पीवीयूएनएल ने स्थानीय समुदाय के साथ अपने सतत जुड़ाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News







