Ramgarh News: पीवीयूएनएल परियोजना में कार्य के दौरान संविदा कर्मी की मौत, जांच समिति गठित
गंभीर चोट के बाद मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) परियोजना परिसर में कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। कंपनी के अनुसार सामग्री यार्ड में कार्य करते समय उन्हें अचानक चक्कर आया और गिरने से गंभीर चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनका निधन हो गया।
पतरातू: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) परियोजना परिसर में कार्य के दौरान हुई एक दुर्घटना में संविदा कर्मी की मौत हो गई। कंपनी प्रबंधन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता और उचित मुआवजा देने की प्रतिबद्धता जताई है।
पीवीयूएनएल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, सोमवार पूर्वाह्न परियोजना परिसर में संविदा एजेंसी मेसर्स एस. के. सामंता के सामग्री यार्ड क्षेत्र में कार्य के दौरान संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू को अचानक चक्कर आ गया। संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

कंपनी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







