Palamu News: उपायुक्त ने चैनपुर के आवासीय बालिका विद्यालयों का किया निरीक्षण
शैक्षणिक व आवासीय सुविधाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी और पिछड़ी जाति आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया तथा व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
पलामू: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को चैनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय पिछड़ी जाति आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दोनों विद्यालयों की वार्डन से छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा शिक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


