Sahebganj News: डीएसई ने किया कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण
शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा
साहिबगंज डीएसई उर्मिला हांसदा ने पीएमश्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय बोरियो का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गणित विषय की पढ़ाई बंद पाए जाने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए।
साहिबगंज: नवपदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक उर्मिला हांसदा ने बोरियो प्रखंड स्थित पीएमश्री कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और आवासीय व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। डीएसई ने छात्राओं की पढ़ाई, कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई और मेस की स्थिति देखी। उन्होंने यह भी जांचा कि छात्राओं को मेनू के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं। छात्रावास का भी निरीक्षण कर आवासीय सुविधाओं की स्थिति परखी।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में गणित विषय की पढ़ाई नहीं हो रही है। इस पर डीएसई ने वार्डन को तत्काल गणित की पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने छात्राओं की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत भी दी। इस अवसर पर बीईईओ तरुण कुमार घाटी, वार्डन अनिता कुमारी, बबली कुमारी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

