Koderma News: डॉ नीरा यादव की पहल, अगस्त के पहले हफ्ते में शुरू होगा सदर अस्पताल ब्लड बैंक
उपायुक्त से मिलकर ब्लड बैंक की समस्याओं पर चर्चा
कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव की पहल पर सदर अस्पताल में बंद पड़े ब्लड बैंक को अगस्त के पहले सप्ताह से पुनः शुरू करने की तैयारी है। विधायक ने उपायुक्त एवं विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर लाइसेंस, तकनीकी कर्मियों और आवश्यक संसाधनों की बाधा दूर कर स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कोडरमा: स्थानीय विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कोडरमा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक को जल्द शुरू करने की पहल की है। इस बाबत उन्होंने उपायुक्त से मिलकर ब्लड बैंक शुरू करने में आ रही कठिनाई पर चर्चा की और पूरी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल, कोडरमा का ब्लड बैंक बंद रहने के कारण जिले के मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन, थैलेसीमिया सहित अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण उन्हें गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद एवं अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ने के साथ-साथ मरीजों की जान पर भी संकट उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोडरमा जिले की बड़ी आबादी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पर निर्भर है। इसके बंद रहने से आम नागरिकों में गहरी चिंता एवं असंतोष है। स्वास्थ्य जैसी अत्यंत आवश्यक सेवा का प्रभावित होना जनहित के विपरीत है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

