Koderma News: एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई, गुप्त सूचना और तकनीकी जांच से पकड़े गए स्नेचर
थाना प्रभारी विनय कुमार सहित पूरी टीम ने की छापेमारी
कोडरमा के तिलैया थाना अंतर्गत वार्ड 7 और 9 में महिलाओं से हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी द्वारा गठित विशेष टीम ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए लूटी गई चेन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद कर लिए हैं।
कोडरमा: दो दिन पहले तिलैया थाना अन्तर्गत वार्ड नम्बर 7 की एक महिला से अज्ञात बाईक सवार चेन स्नेचरों द्वारा चेन छीन लिया गया था। इस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या 196/26 दर्ज किया गया। उसी दिन रात्रि में पुनः तिलैया थानान्तर्गत विद्यापुरी, वार्ड नम्बर-9 निवासी अन्य महिला राखी भदानी से चेन स्नेच कर लिया गया, जिस संबंध में तिलैया थाना काण्ड संख्या 198/26 दर्ज किया गया।
उक्त दोनों घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनाओं का उद्भेदन करने, चेन स्नेचरों को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार करने हेतु मानवीय एवं तकनिकी सूचना एकत्रित किया गया तथा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखा जाने लगा।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


