Koderma News: मुहर्रम पर सुरक्षा पुख्ता, चंदवारा पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल का आयोजन
आम नागरिकों से आपसी भाईचारे और सौहार्द की अपील
कोडरमा के चंदवारा पुलिस केंद्र में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा बलों का विशेष मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। प्रचारी प्रवर की उपस्थिति में जवानों को दंगा नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े विधिक निर्देश दिए गए।
कोडरमा: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस केंद्र, चंदवारा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, विधि-व्यवस्था संधारण तथा विभिन्न संभावित परिस्थितियों से निपटने के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस जवानों ने निर्धारित मानकों के अनुरूप अपनी तत्परता एवं दक्षता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रचारी प्रवर सहित पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने जवानों को आगामी पर्व के दौरान सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कर्तव्यों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की तत्काल जानकारी स्थानीय पुलिस को देने का अनुरोध किया गया है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


