Koderma News: केदारनाथ आपदा के वीर शहीद संतोष पासवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
आईटीबीपी की 40वीं बटालियन रांची के अधिकारी रहे मौजूद
सतगावां प्रखंड के भखरा गांव में आईटीबीपी के वीर शहीद जवान संतोष पासवान की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया और आईटीबीपी के अधिकारियों की उपस्थिति में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश सेवा के विधिक एवं अनुकरणीय जज्बे को नमन किया गया।
सतगावां: प्रखंड के भखरा गांव में गुरुवार को शहीद आइटीबीपी जवान संतोष पासवान की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। उनके समाधि स्थल पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। संतोष पासवान वर्ष 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्य में लगे थे।
उसी दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी शहादत हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डोमचांच जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया और विशिष्ट अतिथि एएसआई ओम प्रकाश कुमार 40 बटालियन आइटीबीपी रांची मौजूद रहे। जिला परिषद सदस्य शांति प्रिया ने कहा कि देश में शांति सेवा की वजह से है सेवा की बदौलत भारत तरक्की कर रहा है। हमें ऐसे जवान पर गर्व है जिसने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

