Ranchi News: डीएसपीएमयू में सिंडिकेट की 26वीं बैठक संपन्न, कुल छह एजेंडों पर लगी मुहर

विश्वविद्यालय कर्मियों के अनुकंपा मामलों का हुआ विधिक निस्तारण

Ranchi News: डीएसपीएमयू में सिंडिकेट की 26वीं बैठक संपन्न, कुल छह एजेंडों पर लगी मुहर
(डीएसपीएमयू सिंडिकेट की बैठक)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में 26वीं सिंडिकेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में छह महत्वपूर्ण एजेंडों सहित जेपीएससी द्वारा शिक्षकों की प्रोन्नति अनुशंसा और अनुकंपा समिति के प्रस्तावों को विधिक सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

रांची: गुरुवार को अपराह्न 2 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, गांधी सभागार में कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में सिंडिकेट की 26 वीं बैठक संपन्न हुई। इसमें  कुल छः एजेंडे की संपुष्टि की जानी थी। उस संदर्भ में सर्वप्रथम गत 11 दिसंबर 2025 को संपन्न 25  वें सिंडिकेट के प्रस्तावों की संपुष्टि की गई। इसके बाद 23 जून 2026 को संपन्न वित्त समिति की कार्यवाही और प्रस्तावों को सिंडिकेट के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया। 

उसी संदर्भ में गत वर्ष 22 अगस्त 2025 और इस वर्ष 24 जून 2026 को संपन्न अकादमिक काउंसिल के दो बैठकों के सभी महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सिंडिकेट सदस्यों की सर्वसम्मत स्वीकृति और अनुमोदन प्राप्त हुआ। विश्वविद्यालय कर्मी से संबंधित अनुकम्पा समिति की बैठक जो, 17 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी, को भी सर्वसम्मति से स्वीकृत और अनुमोदित किया गया। परीक्षा विभाग से संबंधित प्रस्तावों को भी  स्वीकृति प्राप्त हुई। इसके अलावा विश्वविद्यालय के शिक्षकों के प्रोन्नति  से संबंधित जेपीएससी की अनुशंसा को भी इस बैठक में अनुमोदित कर दिया गया। 

कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि गत 1 वर्षों में अकादमिक, शिक्षकों और कर्मियों से संबंधित कई  महत्वपूर्ण प्रस्तावों को आज इस बैठक से स्वीकृति और अनुमोदन प्राप्त हो जाने के उपरान्त इन सभी के क्रियान्वयन में गति आएगी। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर गत 23 जून 2026 को संपन्न वित्त समिति और 24 जून 2026 को आयोजित अकादमिक काउंसिल की बैठक के साथ साथ अनुकम्पा समिति के प्रस्तावों पर अंतिम अनुमोदन से कई महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में सरलता आयगी। उन्होंने कहा आगे  इस वर्ष में अकादमिक, वित्तीय समिति  और सिंडिकेट की बैठक नियमित अंतराल पर आयोजित की जायेगी ताकि सभी कार्यों  की स्वीकृति और अनुमोदन समय से प्राप्त हो सके। 

कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की 26 वीं सिंडिकेट की बैठक में कुलाधिपति द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि के तौर पर झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ डीके सिंह, जो ऑनलाइन इस बैठक में शामिल रहे,  के अलावा सदस्य सचिव के तौर पर कुलसचिव डॉ धनंजय द्विवेदी, सदस्य , कुलानुशासक डॉ अजय चौधरी,  वित्त पदाधिकारी डॉ अनीता मेहता, डॉ शुचि संतोष बरवार, डॉ अनुपम कुमार, डॉ जिंदर सिंह मुंडा मौजूद थे। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें: 26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, खेल सचिव मुकेश कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न
श्री श्री विश्वविद्यालय पहुंचे प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, विद्यार्थियों को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश
नशामुक्त झारखंड के लिए हेमंत सरकार का बड़ा संकल्प: 15 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान भव्य समापन
Ranchi News: डीएसपीएमयू में सिंडिकेट की 26वीं बैठक संपन्न, कुल छह एजेंडों पर लगी मुहर
रांची स्टेडियम भगदड़ कांड पर भाजपा का हमला: JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव पर तुरंत FIR और बर्खास्तगी की मांग
झारखंड भाजपा का महा-मंथन: 26 जून से शुरू होगा 24 घंटे का जिलावार प्रवास कार्यक्रम, संगठन मजबूती पर जोर
झारखंड में शिक्षा नीति पर सियासत: भाजपा का बड़ा आरोप, सरकार की गलती से BIT मेसरा में खत्म हुआ 50% स्थानीय कोटा
CCL में ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला: देश की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास पर हुआ मंथन
Koderma News: समाजसेवी विजय सिंह की पहल, युवाओं ने बिजली विभाग को सौंपा विधिक मांग पत्र
Koderma News: केदारनाथ आपदा के वीर शहीद संतोष पासवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Koderma News: छतरबर में "शोहदाए इस्लाम व इस्लाहे मुआशरा" विषय पर भव्य अजीमुश्शान जलसा का आयोजन